राजस्थान राज्य सरकार ने अपने नागरिकों की सुविधा के लिए एक वेबसाइट जन सूचना पोर्टल राजस्थान (jansoochna.rajasthan.gov.in) के नाम से शुरू किया हैं. इस Jan Soochna Portal पर आपको राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के सभी विभागों के सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं. यह पोर्टल सूचना का अधिकार (RTI), 2005 अधिनियम धारा 4(2) को पालन करती हैं. सूचना का अधिकार अधिनियम में यह प्रवधान हैं. की सरकार के द्वरा किए गए सभी कार्य एवं गतिविधियों की जानकारी को नागरिकों के साथ साझा की जानी चाहिए.
इस जन सूचना पोर्टल राजस्थान के माध्यम से नागरिकों को अब एक ही जगह सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल जाती हैं. वर्तमान में इस पोर्टल पर 117 सरकारी विभागों के 344 योजनाओं का पूर्ण लेखा-जोखा उपलब्ध कराया गया हैं. इस पोस्ट में Jan Suchna Portal से संबंधित पूरी जानकारी दी गई हैं. जिससे आप घर बैठे ही ऑनलाइन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें.

जन सूचना पोर्टल राजस्थान क्या हैं?
राजस्थान सरकार के द्वारा जन सूचना पोर्टल की शुरुआत सितम्बर 2019 में किया गया था. इस पोर्टल के बनाने का मुख्य उद्देश्य एक ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर राजस्थान के सभी सरकारी योजनओं के बारे में नागरिकों को सूचना साझा करना हैं. इस पोर्टल पर 117 सरकारी विभागों के 344 योजनाओं का पूर्ण लेखा-जोखा उपलब्ध हैं. यह पोर्टल सूचना का अधिकार (RTI), 2005 अधिनियम धारा 4(2) को पालन करती हैं.
पहले जब हमलोगों को किसी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी सूचना चाहिए होती थी. तो सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उस विभाग को किसी योजना की जानकारी के लिए आवेदन देना पड़ता था. उसके बाद 120 से 150 दिनों के अन्दर उस योजना के बारे में हमें जानकारी मिलती थी. लेकिन वर्तमान समय में आप Jansuchna Portal के माध्यम से सरकार के सभी योजाओं की जानकारी अपने घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.
Jan Soochna Portal पर उपलब्ध विभागों की लिस्ट
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
- स्कूल शिक्षा विभाग
- उच्चतम और तकनीकी शिक्षा
- विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों का निदेशालय
- चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विभाग परिवार कल्याण
- अल्पसंख्यक विभाग
- पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास
- श्रम विभाग
- विशेष योजनाएँ
- राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम
- उद्योग विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
- मत्स्य पालन विभाग
- माध्यमिक शिक्षा
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- स्थानीय स्वशासन
- राजस्थान राज्य परिवहन निगम
- सैनिक कल्याण विभाग
- कृषि विभाग
Jan Soochna Portal पर उपलब्ध 344 योजनाओं की लिस्ट
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 01 – सबसे पहले जन सूचना पोर्टल को ओपन करें.
स्टेप 02 – होम पेज पर “योजना की जानकारी” के विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 03 – अब आपको योजना किस विभाग से संबंधित हैं. उसे सेलेक्ट करें. उसके बाद अपनी योजना को सेलेक्ट करें.
स्टेप 04 – अब योजना आवेदन करने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए, कौन – कौन से आवश्यक दस्तावेज़ चाहिए इसका पूरा विवरण दिखाई देता हैं. इसे ध्यानपूर्वक एक बार पढ़ें.
स्टेप 05 – योजना के लिए आवेदन कहाँ से करे उसका ऑफिसियल लिंक दिखाई देता हैं. आप लिंक पर क्लिक करके योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
शिकायत को कैसे दर्ज करें?
स्टेप 01 – सबसे पहले जन सूचना पोर्टल को ओपन करें.
स्टेप 02 – होम पेज के बोटम में “Help Desk” के विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 03 – अब आपको Toll Free Number और ईमेल आईडी दिखाई देता हैं. अपनीं समस्या के लिए इस पर संपर्क कर सकते हैं. आपको सभी Scheme Wise Nodal Officer List भी दिखाई देती हैं. आप जिस योजना से सम्बन्धित शिकायत करना चाहते हैं. उस योजना के Nodal Officer के नम्बर और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं.
Jan Soochna Portal Help Desk
Toll Free Number – 18001806127
Email Id – jansoochna[at]rajasthan[Dot]gov[Dot]in

